Hot News

मां ने लगाए आरोप शरीर पर अंडरगारमेंट नहीं थे,लोगों ने आक्रोशित होकर कि पत्थरबाजी

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना अंतर्गत दुर्गागंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली अनुसूचित जाति की स्त्रीकर्मी की मौत पर भीड़ ने आक्रोशित होकर शुक्रवार को बवाल किया. सुबह परिजन व गांव वाले अस्पताल के सामने शव रखकर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहें. पुलिस को जब सूचना मिली और पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप कि तो अचानक से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें सीओ का सिर फट गया. और पुलिसकर्मियों समेत कुल 13 लोग घायल हो गए. दुर्गागंज बाजार स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगभग चार वर्ष से क्षेत्र की युवती (22) साफ सफाई व नर्सिंग का काम करती थी.

अस्पतालकर्मी ने मां को फोन कर आने को कहा…
उसकी मां के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन छह बजे बेटी अस्पताल ड्यूटी पर गई थी. रात करीब आठ-नौ के बीच उसकी मां को अस्पतालकर्मी ने फोन कर बुलाया. वह वहां पहुंची तो उसे गेट से अंदर जाने के लिए रोक लिया गया. कुछ देर इंतेज़ार करने के बाद बेटी के मौत की सूचना दी. इसके बाद एंबुलेंस में बेटी का शव रखकर तीन कर्मचारी उसके घर पहुंचे.

मां ने करा बेटी के शरीर पर अंडरगारमेंट नहीं होने का दावा’

अस्पताल कर्मी शव रखकर जाने की कोशिश में थे तभी शोर-शराबे पर गांव वालों ने तीनों को पकड़ कर बंधक बना लिया.सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों को अपने साथ ले गई. मां ने वहीं कहा कि उसकी बेटी के शरीर पर अंडरगारमेंट नहीं थे और चोटों के निशान थे. ऐसे लग रहा था, जैसे सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई हो. तहरीर देने के बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात करती रही.

युवक पर डंडा बरसाने एवं गांववालों को गुमराह करने से भड़की भीड़

वहां में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सिपाही ने प्रदर्शन कर रहे एक युवक पर डंडा चला दिया, जिससे भीड़ उग्र हो गई और बात बिगड़ गई. उग्र गांव वालों ने पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने उपद्रव काट रहे लोगों को दौड़ाया.देखते ही देखते पूरे बाजार की दुकानें बंद होने लगी और सन्नाटा पसर गया.वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में ही रानीगंज पुलिस ने अस्पताल संचालक व कर्मियों पर घटना को लेकर सख्त रवैया अपनाया होता तो शायद सुबह यह नौबत न आती.कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी एसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह भारी फोर्स के साथ स्वयं पहुंचे और लोगों को समझाया.

The post मां ने लगाए आरोप शरीर पर अंडरगारमेंट नहीं थे,लोगों ने आक्रोशित होकर कि पत्थरबाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top