Hot News

मां सरस्वती की आराधना में डूबा क्षेत्र, शिक्षण संस्थानों से लेकर घर-घर तक दिखा उत्सव का उल्लास

बौंसी. सरस्वती पूजा को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिल रहा है. आज पूरे विधि-विधान के साथ विद्यार्थी, कलाकार, शिक्षक सहित अन्य मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करेंगे. विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना पूरे श्रद्धा भाव के साथ की जायेगी. प्रशासनी व गैर-प्रशासनी शिक्षण संस्थानों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानों और घरों में भी पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा पंडालों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों और कलात्मक सजावट से पूरा क्षेत्र मनमोहक नजर आ रहा है. सुबह से ही श्रद्धालु पूजा स्थलों पर पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माथा टेकते नजर आयेंगे. गुरुवार को मूर्तिकारों के पास से प्रतिमा को विभिन्न वाहनों से ले गये, इसको लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया, जो विद्या प्राप्ति की कामना के साथ मां सरस्वती की पूजा के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं. कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है. जहां विद्यार्थी और शिशु गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करेंगे. मुख्य रूप से अद्वैत मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, एसबीपी विद्या विहार, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एमके पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में युवाओं द्वारा भी पूजा अर्चना की जा रही है. ब्रह्मपुर गांव में राजीव पाठक व उनके परिजनों द्वारा पूजा की विशेष तैयारी की गयी है. जहां पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का महाभोग भी लगाया जायेगा. सरस्वती पूजा के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मां सरस्वती की आराधना में डूबा क्षेत्र, शिक्षण संस्थानों से लेकर घर-घर तक दिखा उत्सव का उल्लास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top