Hot News

माउंट लिटरा जी स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ भव्य आयोजन

लखीसराय. माउंट लिटरा जी स्कूल, लखीसराय परिसर में रविवार को वार्षिक समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. मौके पर जिले के कई सम्मानित न्यायिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दिव्यप्रकाश श्रीवास्तव, सब जज रंजीत कुमार, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, एसडीएम प्रभाकर कुमार, वरीय चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. कुमार अमित, प्रसिद्ध व्यवसायी राजेंद्र सिंघानिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे. चेयरमैन संजीव स्नेही की मां कृष्ण स्नेही ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया.

इस वर्ष के वार्षिक समारोह की मुख्य थीम “परिवार” रही. कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जीवन में परिवार के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि हमारे जीवन में दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहन सभी का योगदान अमूल्य है, जिसे नकारा नहीं जा सकता. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों एवं आपसी सहयोग का सुंदर चित्रण किया. इसके अतिरिक्त “पर्यावरण संरक्षण (पेड़ बचाओ)”, “भूख और मानवता” जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को सोचने पर मजबूर कर दिया और समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संजीव स्नेही एवं वाइस चेयरमैन रंजन स्नेही ने अपने संबोधन में सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सचिव विजेता स्नेही ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.समारोह के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया.

———————————————————————————-

The post माउंट लिटरा जी स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ भव्य आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top