नया विचार सरायरंजन : माकपा नेता शहीद रामनाथ महतो के 23 वें शहादत दिवस पर सरायरंजन लोकल कमिटी बैनर तले शहादत दिवस मनाईं गई। इसके बाद माकपा के लोगों ने शहीद रामनाथ महतो के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद रामनाथ महतो विभूतिपुर ही नहीं बल्कि समस्तीपुर और बिहार मे शोषण विहीन समाज की स्थापना के साथ किसान मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकार के लिए संघर्ष जारी किए थे। इसलिए हमलोग उन्हें याद करते आ रहे हैं।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि उमेश ने की। मौके पर जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, माकपा लोकल सचिव सुरेश महतो, विष्णु कुमार वर्मा,राम कृपाल गिरि, घूरन ठाकुर, चन्दन कुमार, राजेश्वर महतो, किसन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

