मेदनीचौकी
क्षेत्र के अमरपुर गांव ठाकुरबाडी़ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में मीना बाजार, झूला, तारामाची, ब्रेक डांस आदि आकर्षण का केंद्र रहा. उक्त मेले में अमरपुर, मेदनीचौकी, बंशीपुर, खावा, झपानी, नवटोलिया, हैवतगंज, किरणपुर, हुसैना, अवगिल, लोशघानी, महरना, मिल्की, अभयपुर, सलारपुर, रसुलपुर, बाहाचौकी, हेमजापुर सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांव के लोगों मेला देखने पहुचें. लोगों ने अमरपुर किऊल नदी घाट पर पूर्णिमा में गंगा स्नान किया, फिर मेले का लुत्फ उठाया. साज-श्रृगांर व खिलौने की जमकर खरीदारी की और चटपटे चाट व मिठाई का भी आनंद उठाया.
कुश्ती का स्पोर्ट्स देख दर्शकों ने उठाया आनंद
अमरपुर मेले में कुश्ती का स्पोर्ट्स देखकर मेला में आये दर्शक काफी रोमांचित हुए. हुसैना, लाल दियारा आदि के कई पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए. अखाड़ा पर छोटे से बड़े पहलवानों को कुश्ती लड़ते देखा गया. मेले में आये लोगों ने कुश्ती का भी मजे से आनंद उठाया. बताया गया कि कुश्ती प्रतियोगिता में हुसैना का विजेता बना तथा लालदियारा उपविजेता रहा. मेले में प्रशासन की चौकसी बनी रही. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मेला का आयोजन शांति पूर्वक हुआ.
———————————————————————————————
The post माघी पूर्णिमा को ले अमरपुर ठाकुरबाडी़ में हुई पूजा appeared first on Naya Vichar.

