Hot News

माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्टेशन पर 13043 (हावड़ा–रक्सौल) एक्सप्रेस के ठहराव का किया शुभारंभ

नया विचार न्यूज़ दरभंगा  – आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को लहेरियासराय स्टेशन पर 13043 (हावड़ा–रक्सौल) एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव का शुभारंभ माननीय सांसद, दरभंगा, श्री गोपाल जी ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (समस्तीपुर) श्री आलोक कुमार झा एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रेल उपभोक्ता उपस्थित थे।

यात्रियों को होगा लाभ

★इस गाड़ी के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों को हावड़ा, रक्सौल एवं मध्यवर्ती बड़े शहरों तक सीधी सुविधा प्राप्त होगी।

★छात्र-छात्राओं को कोलकाता व अन्य शैक्षणिक केंद्रों तक पहुँचने में अधिक सुविधा होगी।

★व्यापार एवं कारोबार करने वाले यात्रियों को सीधे हावड़ा तक सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

★पर्यटन और तीर्थयात्रा के दृष्टिकोण से भी यह ठहराव क्षेत्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

★यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, जिससे लोगों में हर्ष और संतोष का वातावरण है।

माननीय सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा।

अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा ने बताया कि समस्तीपुर मंडल यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर सुधार हेतु कृतसंकल्प है और भविष्य में भी रेलवे की सकारात्मक पहल जारी रहेगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top