Hot News

मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, महिला सकुशल मुक्त

कटिहार में 80 हजार में स्त्री की सौदेबाजी रौतारा पुलिस की तत्परता से तस्करी की साजिश नाकाम कोढ़ा जिले के रौतारा पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय आरोपितों को गिरफ्तार कर एक स्त्री को सकुशल मुक्त करा लिया. रौतारा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम महेशवा में कुछ अंतरराज्यीय तस्माकर एक स्त्री की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल गांव पहुंचे. इसी दौरान एक कार में सवार चार व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे. जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुल्तान, रवि कुमार, रामावतार और रन सिंह के रूप में की गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपितों द्वारा एक स्त्री को 80,000 में बेचा गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्त्री को सुरक्षित बरामद कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण सुल्तान, पिता अब्दुल कुदूस, सिमरिया, थाना कोढ़ा, रवि कुमार, पिता चमरू मारिया, महेशवा, थाना रौतारा, रामावतार, पिता नन्नी, काजीवाला, थाना संभल, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) रन सिंह, पिता डंबर सिंह, छतरपुर मरैला, थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं (उ.प्र.) है. इनके पास से एक कार और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद कर सभी आरोपितों को मानव तस्करी के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. रौतारा थाना में कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

The post मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, स्त्री सकुशल मुक्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top