बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलडीहा निवासी शर्मिला देवी पति मोती शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर श्रवन शर्मा, श्याम शर्मा व श्याम शर्मा की पत्नी, चिंकी कुमारी आदि के विरुद्ध गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपनी लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने शौचालय की टंकी साफ करवा रही थी. इसी क्रम में कुछ गंदा सड़क पर तथा श्याम शर्मा के बकरी बैठने वाले पुआल पर गिर गया. जिसे मेरा पुत्र साफ कर दिया पानी देकर सूखने के लिए दे दिया. इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति अश्लील गाली-गलौज करने लगा. जब मेरा पुत्र गाली देने से मना किया तो मारपीट करते हुए मोबाइल छीनकर फोड़ दिया. मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगा व मेरी पुत्री बचाने आयी तो उसे भी जमीन पर पटक कर मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. वहीं प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
The post मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

