Hot News

मारपीट में दंपति घायल, थाने में की शिकायत

नारायणपुर. पोस्ता गांव में कहासुनी के बाद मारपीट कर दंपति को घायल कर देने की शिकायत नारायणपुर थाने में दी गयी है. पोस्ता गांव निवासी इनताज अंसारी ने थाने शिकायत देकर कहा है कि 8 जून को दिन के 2:00 बजे के आसपास पड़ोस के ही सफाउदीन अंसारी की पत्नी फरीदा खातून घर के समीप आकर मेरी पुत्री रेशमा खातून को गंदी-गंदी गाली देने लगी. गाली सुनकर जब मेरी पत्नी है बाहर निकली है तो उसने देखा कि बिना किसी कारण के फरीदा खातून मेरी बेटी को गाली दे रही है विरोध करने पर मेरी पत्नी को भी गाली देने लगी ओर उलझ गयी. इसके बाद उसने मारपीट भी की. मारपीट की घटना में मेरी पत्नी की सिर फूट गया, जब मैं वहां पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट की गयी. इस घटना में हम पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. उपचार कराने के बाद थाना को शिकायत दी. इधर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 67/2025 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मारपीट में दंपति घायल, थाने में की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top