Hot News

मालपुर में प्रस्तावित अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध में समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन 

नया विचार न्यूज़ मोहिउद्दीननगर—स्थानीय बाजार में गुरुवार को चरण लोहिया किसान सेवा समिति की बैनर तले किसानों व समाजसेवियों ने मालपुर में प्रस्तावित अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.नेतृत्व किसान नेता भाई दिनकर प्रसाद यादव ने किया. इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार यादव ने की. संचालन प्रो. सुभाष सिंह सुमन ने किया.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का निर्माण शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर मालपुर गांव में कराए जाने का प्रस्ताव है. न्यायालय भवन निर्माण के लिए जो भूमि प्रस्तावित है,वह हलई थाना क्षेत्र के अधीन है. इससे फौजदारी मामलों की सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानी होगी.एसडीएम कोर्ट एवं व्यवहार न्यायालय की दूरी में अंतर एवं रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण अधिकांश वकीलों को अपनी सेवा देने में काफी परेशानी होगी. वहीं दियारे की बड़ी आबादी को व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के बाद काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी.पूरे राज्य में व्यवहार न्यायालय अनुमंडल परिसर में ही स्थापित है. जनहित में अनुमंडल भवन स्थित कृषि फार्म के अनुशंसित भूमि पर ही न्यायालय की स्थापना श्रेयस्कर होगा.1994 में स्थापित पटोरी अनुमंडल का भवन कृषि फार्म की भूमि पर अवस्थित है. इस दौरान पटोरी अनुमंडल की स्थापना के बाद इतने वर्षों के बाद भी व्यवहार न्यायालय व रजिस्ट्री ऑफिस भवन निर्माण में लगातार उदासीनता को लेकर प्रशासन की कड़ी आलोचना की गई. समाजसेवियों ने चेतावनी दी कि यदि पटोरी शहर से व्यवहार न्यायालय व रजिस्ट्री ऑफ़िस को स्थानांतरित करने की कथित साजिश रची गई तो विवश होकरा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. वहीं, किसान नेता भाई दिनकर प्रसाद जी ने कहा कि मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में इसके लिए धरना प्रदर्शन शीघ्र किया जाएगा.समाजसेवियों ने इस आशय का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया. इस मौके पर जाप नेता अनिल कुमार यादव, सुनील कुमार , सहेंद्र राय, चंद्रकेत सिंह, प्रो.सुनील कुमार सिंह, रामकरण राय,विवेक कुमार, सिंह,मो.रियाज,पंकज राम, शत्रुघ्न दास,विजय कुमार, मनोज कुमार,अशर्फी पासवान मौजूद थे. 

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top