Hot News

मासूम को बचाने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत, गांव में मातम

बखरी. बखरी नगर क्षेत्र के रामपुर चौर में रविवार को एक दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामपुर निवासी वार्ड 16 निवासी स्वर्गीय जागेश्वर मुखिया के 51 वर्षीय पुत्र योगेंद्र मुखिया के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रामपुर गांव में एक बच्चा पानी में गिर गया था. जिसे बचाने के लिए योगेंद्र मुखिया ने साहसिक प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद पानी में डूब गए.जब तक ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकालते,तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.घटना की जानकारी मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गये हैं. बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा अभी अविवाहित है.घटना के बाद गांव में मातम का माहौल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक और नेतृत्वक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. इनमें विधायक सूर्यकांत पासवान,सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केसरी, भाजपा नेता राम शंकर पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, प्रोफेसर सुरेश सहनी, पार्षद प्रतिनिधि विजय मुखिया, राजकुमार मुखिया, पम्पू पासवान आदि ने इस घटना पर गहरा शोक जताया और प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मासूम को बचाने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत, गांव में मातम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top