Induction Cooking Tips: कई बार घर में अचानक गैस खत्म हो जाती है और खाना बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इंडक्शन कुकटॉप बेस्ट ऑप्शन है. पॉपुलर शेफ पंकज भदौरिया अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल पर एक वीडियो में इंडक्शन कुकिंग से जुड़े कई जरूरी टिप्स शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि सही बर्तन और सही तापमान के साथ इंडक्शन पर भी खाना आसानी से बनाया जा सकता है.
इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें खास ध्यान? (Induction Cooking Tips)
इंडक्शन के लिए सही बर्तन कैसे चुनें?
शेफ पंकज भदौरिया बताती है कि इंडक्शन कुकटॉप पर हर तरह के बर्तन काम नहीं करते. स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन और एनामेल्ड आयरन के बर्तन इसमें आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. वहीं एल्युमिनियम, कॉपर, ग्लास और सिरेमिक के बर्तन इंडक्शन पर काम नहीं करते.
शेफ पंकज के मुताबिक, अगर किसी बर्तन के नीचे मैग्नेट चिपक जाता है तो वह इंडक्शन के लिए सही बर्तन है.

क्या फ्लैट बॉटम वाले बर्तन ही इंडक्शन पर इस्तेमाल करने चाहिए?
इंडक्शन कुकटॉप में हीट तभी सही तरीके से बनती है जब बर्तन का बेस फ्लैट हो. पारंपरिक गोल तले वाली कढ़ाई इंडक्शन पर सही से काम नहीं करती. इसलिए हमेशा फ्लैट बॉटम वाली कढ़ाई या पैन का इस्तेमाल करें.
क्या इंडक्शन पर डीप फ्राई किया जा सकता है?
कई लोगों को लगता है कि इंडक्शन पर डीप फ्राई करना मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप भारी और फ्लैट बॉटम वाला पैन इस्तेमाल करते हैं तो तेल सही तरीके से गर्म होता है और फ्राई करना आसान हो जाता है.
इंडक्शन पर खाना बनाते समय तापमान सेटिंग कैसे रखें?
इंडक्शन पर खाना बनाते समय शुरुआत में हाई टेम्परेचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पहले लो हीट से शुरू करें और धीरे-धीरे तापमान बढ़ाएं. इससे खाना जलने का खतरा कम रहता है.
क्या इंडक्शन कुकटॉप पर रोटी भी बना सकते हैं?
इंडक्शन कुकटॉप पर रोटी भी आसानी से बनाई जा सकती है. रोटी को हल्के हाथ से दबाने पर वह तवे पर अच्छी तरह फूल जाती है, बिल्कुल गैस पर बनी रोटी की तरह.
यह भी पढ़े: इमली को महीनों तक ताजा रखने के आसान टिप्स, नमक वाला तरीका है सबसे असरदार
यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से साफ करें तांबे के बर्तन- लौट आएगी नई जैसी शाइन
The post मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें इंडक्शन कुकिंग के स्मार्ट टिप्स appeared first on Naya Vichar.

