Hot News

माहवारी आने पर नियमित रूप से बदले पैड – डॉ रुबाना

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बेटियों व स्त्रीओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुपौल. स्त्री एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्टी पंचायत वार्ड नंबर 05 महादलित टोला में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस शोभा सिन्हा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत माहवारी स्वच्छता से जुड़े विषयों पर संवाद के साथ हुई. स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रुबाना ने बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दौरान नियमित रूप से पैड बदलना चाहिए. पैड बदलने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए. उन्होंने माहवारी स्वच्छता से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. स्वास्थ्य विभाग की परामर्शी प्रीति कुमारी ने बालिकाओं को बताया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. जिससे घबराने या शर्माने की आवश्यकता नहीं है. बालिकाओं को सलाह दी कि माहवारी शुरू होने पर वे इसे अपनी मां या किसी अभिभावक से जरूर साझा करें. इस अवसर पर रेड डॉट चैलेंज अभियान के तहत सभी बालिकाओं ने भाग लिया. स्त्री एवं बाल विकास निगम द्वारा निर्मित फिल्म “खिलती कलियां” का प्रदर्शन किया गया. जिसे बालिकाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ देखा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शोभा सिन्हा ने कहा कि माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है. बल्कि यह स्त्रीओं के शारीरिक विकास का एक सम्मानजनक चरण है. इस दौरान स्वच्छता, पोषण और आत्मविश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी बालिकाओं को नेपकिन पैड के नियमित उपयोग और संतुलित आहार में हरी सब्जियां शामिल करने की सलाह दी. कार्यक्रम के समापन पर सभी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया गया. इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक रुपम कुमारी, जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी एवं मोहम्मद तारिक सिद्दीकी, लेखा सहायक सुशांत कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ कुमार, एमटीएस सुजीत कुमार, वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक प्रतिभा कुमारी, सुरक्षा प्रहरी विनोद कुमार, स्त्री पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण स्त्री-पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post माहवारी आने पर नियमित रूप से बदले पैड – डॉ रुबाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top