Hot News

मिठनपुरा में वारंट लेकर पटना से पहुंची निगरानी की टीम, जांच में पता चला आरोपी की हो चुकी है मौत

: मिठनपुरा पुलिस के सहयोग से रामबाग चौधरी कंपाउंड पहुंची : करोड़ों की हेराफेरी में 2008 में दर्ज किया गया था मामला : आरोपी डीएन चौधरी का कोरोना काल में ही हो गयी मौत : निगरानी की टीम पड़ोसियों से पूछताछ के बाद वापस लौटी संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग में करोड़ों रुपये के हेराफेरी के 2008 के मामले के आरोपी रिटायर्ड सीनियर प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी वारंट लेकर बुधवार को पटना से निगरानी की टीम पहुंची. आरोपी डीएन चौधरी के घर पर जब विजिलेंस के अधिकारी गए तो वहां सब- सुनसान मिला. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि डीएन चौधरी समेत उनके परिवार के चार लोगों की कोरोना काल में ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. उनके घर में लंबे समय से ताला लगा हुआ है. पड़ोसियों का बयान दर्ज करने के बाद विजिलेंस टीम वापस लौट गयी. मिठनपुरा पुलिस को दी जानकारी में विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि 2008 में डीएन चौधरी बिहार प्रशासन में बड़े प्रशासनिक पद पर थे. एक विभाग में पोस्टिंग के दौरान करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गयी थी. उस समय विजिलेंस ने इनके ठिकाने पर रेड मारी थी तो दो से तीन करोड़ रुपये मिला था. इस मामले में ही उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था. लेकिन, जब निगरानी टीम डीएन चौधरी के मालीघाट चौधरी कंपाउंड स्थित आवास पर पहुंची तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मिठनपुरा में वारंट लेकर पटना से पहुंची निगरानी की टीम, जांच में पता चला आरोपी की हो चुकी है मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top