Israel Iran War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान उनके देश पर हुए हमलों को लेकर चिंता जतायी.
पीएम मोदी ने हिंदुस्तानीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा पर चर्चा की
टेलीफोन पर हुई बातचीत में, प्रधानमंत्री मोदी ने इन नेताओं से वहां रह रहे हिंदुस्तानीय समुदाय के लोगों के कल्याण और सुरक्षा पर भी चर्चा की. अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए संयुक्त हमले के बाद फोन पर यह बातचीत हुई.
In the last 48 hours, Prime Minister Narendra Modi has spoken to leaders of:
1. UAE
2. Israel
3. Saudi Arabia
4. Jordan
5. Bahrain
6. Oman
7. Kuwait
8. Qatar https://t.co/KRLYvpLvLN— ANI (@ANI) March 3, 2026
पीएम मोदी ने बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज से भी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दो दिन में बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज से बात की तथा दोनों देशों पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा की. मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान इस कठिन घड़ी में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है. प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से भी बात की है और क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की. मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की है.
इन 8 देशों के नेताओं से पीएम मोदी कर चुके हैं बात
- UAE
- इज़राइल
- सऊदी अरब
- जॉर्डन
- बहरीन
- ओमान
- कुवैत
- कतर
खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में लगभग 90 लाख हिंदुस्तानीय रहते हैं
खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में लगभग 90 लाख हिंदुस्तानीय रहते हैं. इनमें से लगभग 10000 हिंदुस्तानीय नागरिक ईरान में हैं, जबकि 40,000 से अधिक लोग इजराइल में रहते हैं.
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच सैकड़ों हिंदुस्तानीय फंसे
पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र अभी लगभग बंद है. पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव बढ़ने के कारण उड़ानों के बाधित होने से सैकड़ों हिंदुस्तानीय दुबई, दोहा और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं. हिंदुस्तान ने संघर्षों के बीच पश्चिम एशिया सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों हिंदुस्तानीयों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पूरे क्षेत्र में हिंदुस्तानीय दूतावास हिंदुस्तानीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हेल्पलाइन शुरू की गई हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान और इजराइल-अमेरिका जंग के बीच हिंदुस्तान बढ़ा रहा हवाई ताकत, रूस से खरीदेगा एएलएच, मिसाइल और S-400
महंगे होंगे बासमती चावल, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल ! आपकी जेब पर होने वाला है ‘मिसाइल अटैक’
कोई इधर से गुजरा तो आग लगा देंगे, ईरान ने बंद की वर्ल्ड ट्रेड की ‘महाधमनी’, अब क्या होगा?
The post मिडिल ईस्ट में आग: पीएम मोदी सक्रिय; पिछले 48 घंटों में UAE, इजराइल, सऊदी समेत 8 नेताओं से बातचीत appeared first on Naya Vichar.

