Hot News

मिड डे मील में सांप मिला! NHRC सख्त, बिहार सरकार और पटना SSP से मांगी रिपोर्ट

Mid Day Meal: पटना जिले के मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 24 अप्रैल को एक गंभीर मामला सामने आया. विद्यालय में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 100 से अधिक छात्र बीमार हो गए, जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने खुद संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजकर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. आयोग ने बीमार छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति पर भी जानकारी मांगी है.

क्या है पूरा मामला?

घटना के दिन स्कूल में चावल पकाया जा रहा था. तब स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि खाना पकाते वक्त एक मरा हुआ सांप बर्तन में गिर गया था. आरोप है कि रसोइए ने उस सांप को निकालकर भी वही भोजन लगभग 500 बच्चों को परोस दिया. इसके तुरंत बाद कई छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. घटना के विरोध में नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

NHRC की प्रतिक्रिया

NHRC ने इसे बच्चों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए कहा कि अगर यह आरोप सही साबित होता है, तो यह बेहद चिंताजनक और निंदनीय है. आयोग ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है और इस घटना की पारदर्शी जांच की मांग की है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

प्रशासन ने क्या कहा

बाढ़ के एसडीएम शुभम कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर ली गई है और भोजन में किसी तरह की मिलावट या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के बीमार होने का कारण गर्मी और डिहाइड्रेशन था. कुछ बच्चों को अंधविश्वास के चलते मंदिर ले जाया गया और उन्हें पानी पीने से रोका गया, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ी.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

The post मिड डे मील में सांप मिला! NHRC सख्त, बिहार प्रशासन और पटना SSP से मांगी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top