Hot News

मिथुन राशिफल 21 जनवरी 2026: आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जानें कैसा रहेगा आर्थिक और लव लाइफ

Mithun Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. यात्रा सफल रहेगी. लेकिन आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. जॉब बदलने का प्लान आज टालना ही बेहतर रहेगा. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

करियर / बिजनेस : बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई अहम डील फाइनल हो सकती है. मीटिंग्स और बातचीत आपके पक्ष में जाएंगी. यात्रा से जुड़े काम सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन जॉब बदलने का प्लान आज टालना ही समझदारी होगी. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग और संतुलन बना रहेगा. घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी रिश्तेदार या मित्र से जुड़ी सकारात्मक समाचार मिल सकती है. आपकी समझदारी से घर का माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा.

लव लाइफ: पार्टनर का पूरा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा. आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल लोगों के लिए नया कनेक्शन बन सकता है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें. रिश्ते को समय देना आज ज्यादा जरूरी है.

स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और आंखों को पर्याप्त आराम दें. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पानी ज्यादा पिएं और नींद पूरी रखें.

आज की सावधानी:

कोई भी बड़ा फैसला आज टालें.
सेहत, खासकर आंखों को लेकर लापरवाही न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार):

बुध देव और गणेश जी की पूजा करें.
सुबह दूर्वा अर्पित करें.
ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें.
हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.
नोट: यह उपाय मिथुन राशि वालों को एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय

The post मिथुन राशिफल 21 जनवरी 2026: आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जानें कैसा रहेगा आर्थिक और लव लाइफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top