Hot News

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चल रहे हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

मिथुन राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा.चौथे भाव में केतु की स्थिति और चौथे भाव के स्वामी का दशम भाव में होना पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाएगा.परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे.इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है.परिवार का माहौल भक्तिमय रहेगा और रिश्तेदारों का सहयोग भी प्राप्त होगा.हालांकि, शनि के प्रभाव के कारण परिवार में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता होगी.माता-पिता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

मार्च का महीना व्यापारी वर्ग के लिए संतोषजनक रहने की संभावना है, क्योंकि सप्तम भाव में सूर्य और बुध तथा दशम भाव में राहु स्थित हैं.व्यापार में मेहनत करनी पड़ेगी और साझेदारी में व्यापार करते समय आपको सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि बड़ा नुकसान हो सकता है.इस माह व्यापार में निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है.नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी सतर्क रहना चाहिए और कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.ईमानदारी से कार्य करें और लापरवाही से बचें.वृहस्पति का द्वादश भाव में होना अनुकूल नहीं है, लेकिन यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा.विदेशी कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए यह समय सुनहरा साबित होगा.

शिक्षा तथा करियर

मार्च का महीना छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति का संकेत देता है.आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा और आप ऊर्जा के साथ अध्ययन करेंगे.कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, क्योंकि सहपाठी आपका सहयोग करेंगे, जिससे आपकी पढ़ाई और भी आसान हो जाएगी.

प्रेम जीवन

मार्च के महीने में प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल स्थिति नहीं रहेगी.आपके साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.प्रेम भाव के स्वामी शुक्र, शनि के साथ नवम भाव में स्थित हैं, इसलिए अपने साथी से झूठे वादे करने से बचें.इस समय प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी महसूस होगी और आप अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे, जिससे रिश्ता टूटने का खतरा बढ़ सकता है.वैवाहिक जीवन में मार्च का महीना मिश्रित अनुभव प्रदान करेगा.इस दौरान बीच-बीच में विवाद हो सकते हैं, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी.

स्वास्थ्य

मार्च के महीने में आपकी राशि के स्वामी बुध सप्तम भाव में स्थित हैं, जिससे नसों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.शनि नवम भाव में और वृहस्पति दशम भाव में होने के कारण कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है.15 मार्च के बाद गले से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं.स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान न करे.

लकी नंबर: 1
लकी कलर: आसमानी

    उपाय

    • भगवन विष्णु का पूजन करें
    • गाय को हरा चारा खिलाएं
    • गणेश जी के मंत्र का जप करें.

    जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
    ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
    8080426594/9545290847

    The post मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

    Spread the love

    विनोद झा
    संपादक नया विचार

    You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

    About Us

    नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

    Quick Links

    Who Are We

    Our Mission

    Awards

    Experience

    Success Story

    © 2025 Developed By Socify

    Scroll to Top