गया जी. शहर के मिर्जागालिब कॉलेज में स्थायी लोक अदालत द्वारा विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक अदालत के अध्यक्ष लोलार्क दुबे थे, वहीं सदस्य अनिल आशुतोष भी मौजूद रहे. वक्ताओं ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए निशुल्क सहयोग प्रदान करता है. इसमें नाली जाम, पानी की समस्या, परीक्षा समय का न मिलना, बिजली बिल में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं का समाधान शामिल है. स्त्रीओं के किसी भी वाद के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक निशुल्क वकील उपलब्ध कराया जाता है. गया में विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय स्थित है. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मो अली हुसैन ने धन्यवाद दिया. मुख्य सहायक अमन राय, इंटरमीडिएट सेक्शन प्रभारी इतरत इमाम, मीडिया प्रभारी डॉ इबरार खान, डॉ अकरम वारिस और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post मिर्जा गालिब कॉलेज में विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

