Meen Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: आज 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो शाम 06 बजकर 37 मिनट के बाद नवमी में प्रवेश करेगी. आज के दिन ग्रहों की की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध ग्रह मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा मेष में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में है, शनि मीन में है. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….
Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल
आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे. कामकाज में सफलता मिलेगी. पैसों के मामले में संतुलन जरूरी है. परिवार का साथ मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. पूजा-पाठ और ध्यान से मन शांत रहेगा. पुराने काम पूरे हो सकते हैं. सकारात्मक सोच बनाए रखें.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन भावनात्मक उलझनों के कारण ध्यान भटक सकता है. अगर एक लक्ष्य तय कर पढ़ेंगे तो अच्छे रिज़ल्ट मिलने की संभावना है. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव रहेगा, पर आपकी क्रिएटिव सोच सराही जाएगी. बिजनेस में पुराने क्लाइंट या अधूरे काम से लाभ मिल सकता है. आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने का विचार आए तो फिलहाल निर्णय टालना बेहतर रहेगा.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. माता–पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा. भाई–बहन के साथ रिश्तों में समझदारी बनी रहेगी. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे घर का माहौल जीवंत रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
लव लाइफ: आज रोमांटिक मूड रहेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक बातें साझा होंगी, जिससे रिश्ता गहरा होगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत शुरू हो सकती है. हालांकि पुराने क्रश से जुड़ी कोई बात सामने आ सकती है, सतर्क रहें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से संवेदनशील रहेंगे. नींद की कमी या तनाव से सिरदर्द हो सकता है. पैरों या आंखों से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. ध्यान, मेडिटेशन और पर्याप्त पानी लाभदायक रहेगा.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (सोमवार):
चंद्र देव को दूध या दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
“ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
सफेद वस्तुओं का दान करें.
रात में चंद्रमा को देखकर मन शांत करें.
नोट: यह उपाय मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 26 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और आज का विशेष उपाय
ALSO READ:- Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें तिथि, स्नान दान का शुभ मुहूर्त और सुख-समृद्धि के लिए खास उपाय
The post मीन राशिफल 26 जनवरी 2026: आज करियर में मिलेगी सफलता, भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे appeared first on Naya Vichar.

