Hot News

मुंगेर के 11 केंद्रों पर आज होगी सीईटी बीएड की परीक्षा, 4,902 परीक्षार्थी होंगे शामिल

मुंगेर –

दो वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर बुधवार को जिले के 11 केंद्रों पर सीईटी बीएड की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

सीईटी बीएड के नोडल विश्वविद्यालय आर्ब्जबर प्रो. देवराज सुमन तथा सेंटर कोऑडिनेटर सह आर्ब्जबर डा. प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि सीईटी बीएड की परीक्षा जिले में बुधवार को होगी. जिसके लिये कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां इस साल कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 3,134 स्त्री परीक्षार्थी तथा 1,768 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑफलाइन होगी. जो एक पाली में ली जायेगी. परीक्षा को लेकर 7 केंद्रों को स्त्री केंद्र बनाया गया है. जबकि चार केंद्रों को पुरूष केंद्र बनाया गया है. वहीं सभी केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षक की नियुक्ति भी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा गया है.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या केंद्र

सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज 400 स्त्री

सरस्वती शिशु मंदिर, शादीपुर 300 स्त्री

जिला स्कूल, अस्पताल रोड 500 स्त्री

उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी, पीपलपांती रोड 334 स्त्री

बीआरबी हाई स्कूल, माधोपुर 300 पुरूष

2 हाई स्कूल, नौवागढ़ी 500 स्त्री

एनसी घोष गर्ल्स हाई स्कूल, जमालपुर 600 स्त्री

जमालपुर कॉलेज, जमालपुर 300 पुरूष

गैबी मध्य विद्यालय, गौरीपुर, जमालपुर 300 पुरूष

एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर 868 पुरूष

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर 500 स्त्री

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मुंगेर के 11 केंद्रों पर आज होगी सीईटी बीएड की परीक्षा, 4,902 परीक्षार्थी होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top