Hot News

मुंगेर जिले के 357 सिपाही का हुआ स्थानांतरण, 15 दिनों में विरमित करने का आदेश

मुंगेर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर सिपाहियोंं का स्थानांतरण किया गया है. जिसमें मुंगेर जिले के 357 सिपाही भी शामिल है. इसे लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) ने स्थानांतरण सूची भी जारी कर दिया है. जिसमें संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित सिपाही को जिला में योगदान देने के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया गया है. बताया जाता है कि स्थानांतरण सूची में मुंगेर के 357 सिपाही शामिल है. जिनको पटना, औरंगाबाद, रोहतास, कटिहार, नालंदा, नबादा, समस्तीपुर, पूर्णिया, बांका, बेगूसराय सहित राज्य के विभिन्न जिलों सहित रेल जिला में स्थानांतरण किया गया है. एडीजी मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि 28 अप्रैल 2025 को क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में सिपाहियों को अंकित जिला में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया जाता है. प्रावधान के अनुरूप प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है. परंतु अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त रहने तक स्थानांतरण स्थगित रहेगा. अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही स्थानांतरित जिला के लिए उन्हें विरमित कर दिया जायेगा. स्थानांतरित सिपाही जिला में योगदान देने के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित कर दिये जायेंगे. जिन सिपाही का उच्चतर पद प्रभार के तहत उच्चतर पद पर कार्यकारी प्रभार पुलिस मुख्यालय के आदेश द्वारा प्राप्त हो चुका है. उनका भी स्थानांतरण किया गया है. सभी स्थानांतरित जिला में पदस्थापित जिला से उच्चतर प्रभार प्राप्त करते हुए प्रस्थान करेंगे. आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण के पश्चात यदि कोई त्रुटि परिलक्षित होती है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षण. बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के संज्ञान में लायेंगे, ताकि मुख्यालय से उनका निराकरण किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मुंगेर जिले के 357 सिपाही का हुआ स्थानांतरण, 15 दिनों में विरमित करने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top