Hot News

मुंबई, अहमदाबाद एवं श्रीगंगानगर के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों से मुंबई, अहमदाबाद, श्रीगंगानगर हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 

1. गाड़ी संख्या 01043/ 01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।

2. गाड़ी संख्या 05557/ 05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) –

गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

3. गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा- लोकमान्य तिलक- सहरसा स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरेे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंचेगी ।

4. गाड़ी संख्या 04731/ 04732 श्रीगंगानगर- समस्तीपुर- श्रीगंगानगर स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी ।

5. गाड़ी संख्या 09465/ 09466 अहमदाबाद- दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल – मुजफ्फरपुर-छपरा- लखनऊ- झांसी के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09465/66 अहमदाबाद- दरभंगा -अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी ।

होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top