Hot News

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के माथे पर लगा कलंक! फिफ्टी बनाने पर मिल रही हार

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है. वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए ताज़ा मुकाबले में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह इस सीजन में मुंबई की चौथी हार रही और एक बार फिर से टीम का मिडिल ऑर्डर दबाव में बिखरता नजर आया. हालांकि, तिलक वर्मा ने एक बार फिर दमदार पारी स्पोर्ट्सी और 29 गेंदों पर 56 रन ठोक डाले, लेकिन उनकी ये कोशिश भी टीम को हार से नहीं बचा सकी.

तिलक वर्मा की फिफ्टी गई बेकार

दिलचस्प बात यह है कि तिलक वर्मा का बल्ला जब भी फिफ्टी के पार गया है. मुंबई इंडियंस का भाग्य उनके साथ नहीं रहा. आईपीएल में तिलक के अब तक कुल 7 अर्धशतक हो चुके हैं, लेकिन इनमें से एक भी मैच में मुंबई को जीत नसीब नहीं हुई. ये आंकड़ा अब एक अजीब संयोग बन चुका है जो हर बार दोहराया जा रहा है. आईपीएल 2022 में राजस्थान और चेन्नई के खिलाफ उनकी फिफ्टी भी बेकार गई थी और यही कहानी 2023 और 2024 सीजन में भी जारी रही.

पिछले मुकाबले में उनकी धीमी पारी को लेकर आलोचना हुई थी यहां तक कि टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट तक कर दिया था. मगर इस बार उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए और ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बटोरे. फिर भी, जब नतीजा आया तो एक बार फिर तिलक की शानदार पारी हार के साए में खो गई.

तिलक वर्मा ने बेहद कम समय में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने हिंदुस्तान के लिए दो शतक भी जड़े हैं, जो उनके टैलेंट का सबूत हैं। मगर मुंबई इंडियंस के लिए जैसे उनके अर्धशतक एक अनचाहा संकेत बन चुके हैं — जहां तिलक चमकते हैं, टीम का भाग्य फीका पड़ जाता है.

The post मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के माथे पर लगा कलंक! फिफ्टी बनाने पर मिल रही हार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top