Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शकों को एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. शो में अभीरा और अरमान की कहानी 8 साल आगे बढ़ गई है. दोनों अपनी-अपनी बेटियों के साथ खुश रहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आने वाले एपिसोड में पुरानी यादें और नए ड्रामे दोनों की जिंदगी हिला देंगे.
अभीरा की अकेली जिंदगी
अभीरा अब पोद्दार हाउस को छोड़ चुकी है और अकेली रह रही है. उसके जीवन में परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं. अपने और मुक्ति की जिंदगी संभालने के लिए वह संघर्ष करती नजर आएंगी.
मुक्ति के लिए अभीरा की लड़ाई
अभीरा अपनी बेटी मुक्ति की अच्छी परवरिश के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वह मुक्ति का एडमिशन उसके ड्रीम स्कूल में करवाने के लिए आने वाले एपिसोड में हर संभव रास्ता अपनाएंगी. वहीं मुक्ति भी अपनी मां को खुश करने के लिए झूठ बोलने और टेड़े रास्ते अपनाने से पीछे नहीं हटेगी.
कहानी में नया मोड़ यह आएगा कि अभीरा मुक्ति को पढ़ाई के लिए बाहर भेजना चाहेंगी, जिससे मुक्ति उदास नजर आएगी. आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच दूरी और भावनाओं का स्पोर्ट्स देखने को मिलेगा.
अभीरा की जिंदगी में अरमान की एंट्री
8 साल बाद अरमान अभिरा की जिंदगी में वापस आने वाले हैं. वह उस चॉल को खाली करवाने आएंगे, जहां अभिरा अब रहती हैं. सेट पर मिली तस्वीरों में दिख रहा है कि अभिरा और अरमान के बीच टकराव होने वाला है.
आने वाले ट्विस्ट और ड्रामा
अरमान और अभीरा की टक्कर के साथ ही मुक्ति का सच भी सामने आ सकता है. अभीरा से मिलने के बाद अरमान को पता चलेगा कि मुक्ति वही वाणी है. इसके साथ ही परिवार और रिश्तों के नए ड्रामे देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखेंगे.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया ट्विस्ट दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक होने वाला है.
यह भी पढ़ें: क्या एल्विश यादव को मिल गई अपनी दुल्हनिया? रिंग वाली पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
The post मुक्ति और अभीरा के रिश्ते में आएगा नया मोड़, अरमान की एंट्री से बढ़ेगा तनाव appeared first on Naya Vichar.
