मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के कानों गांव निवासी मुखिया प्रतिनिधि नदीम अंसारी ने साइबर थाना देवघर को आवेदन देकर पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और बोला कि आपके एसबीआई बैंक खाता का ई-केवाईसी होना है. उनके द्वारा पूछा गया कौन सा बैंक इसपर फोनकर्ता के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया. इसपर उन्होंने जवाब दिया कि आप बैंक वाले नहीं हो तब वे गाली गलौज करने लगा. इस दौरान गाली गलौज व धमकी देने के अलावा एक अन्य नंबर से एक व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भी भेजा था. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post मुखिया प्रतिनिधि ने साइबर थाने में आवेदन देकर की जांच करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

