Hot News

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास

मुंगेर. किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक सभागार में मंगलवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन व संचालन उपसंयोजक मो शकील अहमद ने किया. बैठक में मोर्चा के पूर्व संरक्षक स्व. नरेश सिंह यादव ने मुंगेर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बाद रिक्त हुए संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से हसीबुर रहमान का चयन किया. बैठक में जिला प्रशासन से मांगकी गयी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर कार्यक्रम के दौरान नौवागढ़ी में हर हाल में मुंगेर विश्वविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास कराया जाये. डॉ हेमंत कुमार ने होम्योपैथिक कॉलेज की दुर्दशा के लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराया. अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहर का उत्तरी किला जिला प्रशासन के अनदेखी के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में है. संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग की कि पुरातत्व विभाग से इसकी समीक्षा कराकर इसका पुनर्निर्माण कराया जाये. शंकर दास ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में स्त्रीओं के प्रसव के दौरान आठ हजार रुपये घूस लिया जाता है. इसमें डॉक्टरों की भी भागीदारी रहती है. बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुद्दों के चुनाव व उस पर संघर्ष के रणनीति के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें संजीवन कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, डॉ हेमंत कुमार, अक्षय कुमार, अशोक रजक, शंकर दास, रविंद्र मंडल, वकील राम, योगेंद्र प्रसाद यादव, राम अवतार पंडित, अशोक चौधरी, राजीव कुमार एवं कौशल फैयाज को सदस्य बनाया गया. मौके पर उपेंद्र मंडल, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सकीचंद पासवान, भावानन्द कुशवाहा, मो कमाल अहमद, प्रकाश चंद्र, विजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता राकेश कुशवाहा मौजूद थे.

The post मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top