Hot News

मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना

सौरबाजार. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बुधवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय खजुरी के बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह और भरत शर्मा के नेतृत्व में दोनों विद्यालय के करीब सौ बच्चों को महिषी उग्रतारा स्थान, महपुरा संत बाबा कारु खिरहर स्थान, कंदाहा सूर्य मंदिर, कोसी नदी पर बने बलुआहा महासेतु समेत कोसी क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचकर वहां के बारे में जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने बताया कि जिस चीज को शिशु किताब में पढ़ते हैं, उन्हें उस जगह पहुंचकर भौतिक रूप से देखने के बाद उनके ज्ञान में वृद्धि होती है और उसे शिशु जल्दी नहीं भूलते हैं. परिभ्रमण दल में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रही.

The post मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top