Hot News

मुजफ्फरपुर: कार पर फोटो लगा काट दिया बिना हेलमेट का चालान, छाता चौक के पास खड़ी थी बाइक

मुजफ्फरपुर, प्रेमांशु शेखर: छाता चौक सब्जी मंडी रोड के दवा कारोबारी संतोष कुमार को ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनकी बाइक सात मई 2025 की सुबह 8:32 बजे दुकान पर खड़ी थी. जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद है. लेकिन, बिना हेलमेट के लक्ष्मी चौक पर बाइक चलाने का चालान काट दिया गया. रोचक बात यह है चालान में जो वाहन का फोटो लगाया गया है उसमें बाइक की जगह कार के इमेज को फिट किया गया है. कार का नंबर बीआर 22 बीएच 1403 है. जबकि कारोबारी के बाइक का नंबर बीआर 06 सीवाई 6651 है. गलत चालान कटने का मैसेज जैसे ही कारोबारी के मोबाइल पर आया वह परेशान हो गए. उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी व डीटीओ को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है.

CCTV फुटेज
Cctv फुटेज

गलत चालान काट दिया गया 

जानकारी के अनुसार, दरियापुर कफेन के रहने वाले संतोष कुमार की छाता चौक सब्जी मंडी रोड में दवा की दुकान है. उनका कहना है कि उनके बाइक का गलत चालान काट दिया गया है. बीते सात मई 2025 की सुबह 8:32 बजे दुकान पर खड़ी थी. वह कहीं गये भी नहीं थे. और उनके बाइक चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया. जबकि चालान में कार का फोटो लगा हुआ है. ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

आए दिन सामने आता है मामला 

जानकारी हो कि आये दिन गलत चालान काटने का मामला प्रकाश में आ रहा है. कार व बाइक घर पर खड़ी होती है और उसका चालान काट दिया जाता है. फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भी वाहन मालिक चल रहे हैं. अब तक ट्रैफिक पुलिस के पास दर्जनों ऐसे मामले आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: समस्तीपुर: 11 मई को होनी थी प्रेमी की शादी, प्रेमिका को लगी भनक और हो गया कांड

The post मुजफ्फरपुर: कार पर फोटो लगा काट दिया बिना हेलमेट का चालान, छाता चौक के पास खड़ी थी बाइक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top