Hot News

मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेगा नीलामी 28 मार्च को, सब्जी मंडी से पार्किंग तक लाखों की लगेगी बोली

Muzaffarpur Municipal Corporation: मुजफ्फरपुर नगर निगम ने नये वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शहर के प्रमुख सब्जी मंडियों और पार्किंग स्थलों की नीलामी का ऐलान किया है. निगम आयुक्त विक्रम विरकर ने गुरुवार को सार्वजनिक बंदोबस्ती आमंत्रण सूचना जारी की. इस नीलामी में जवाहरलाल रोड स्थित घिरनी पोखर सब्जी मंडी सबसे महंगे दामों पर उपलब्ध है, जिसका न्यूनतम मूल्य 31.57 लाख रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा, कटही पुल सब्जी मंडी 14.37 लाख रुपये, सादपुरा सब्जी मंडी 5.18 लाख रुपये और पक्की सराय सब्जी बाजार 14.20 लाख रुपये के न्यूनतम मूल्यों पर नीलाम किए जायेंगे.

नगर निगम के वसूली का हो रहा विरोध

पक्की सराय सब्जी मंडी से अभी वसूली करने में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि स्थानीय लोग खुद वसूली करते हैं. इसलिए, नगर निगम के वसूली का विरोध कर रहे हैं. इधर, शहरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को देखते हुए, नगर निगम ने मोतीझील फ्लाईओवर के नीचे और बम पुलिस गली पार्किंग स्थलों की नीलामी के लिए 23.28 लाख रुपये का न्यूनतम शुल्क तय किया है. वहीं, ऑटो रिक्शा से एंट्री और पार्किंग शुल्क वसूली के लिए 14.87 लाख रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: होली से ठीक पहले दो एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों से बोले- जल्द पूरा हो निर्माण कार्य

चार सब्जी की होगी नीलामी

घिरनी पोखर: 31.57 लाख रुपये (न्यूनतम)
कटही पुल: 14.37 लाख रुपये (न्यूनतम)
सादपुरा : 5.18 लाख (न्यूनतम)
पक्की सराय : 14.20 लाख (न्यूनतम)

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में शराब माफिया से घर से 30 लाख का विदेशी शराब जब्त, होली से पहले बड़ा एक्शन

इंट्री एवं पार्किंग शुल्क के लिए यहां नीलामी

मोतीझील फ्लाईओवर: 23.28 लाख रुपये (न्यूनतम)
ऑटो रिक्शा एंट्री शुल्क: 14.87 लाख रुपये (न्यूनतम)

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

The post मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेगा नीलामी 28 मार्च को, सब्जी मंडी से पार्किंग तक लाखों की लगेगी बोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top