Hot News

मुजफ्फरपुर: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गयी पांच सहेलियां डूबी, तीन को निकाला गया सुरक्षित, दो का नहीं मिला सुराग

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नाहाने गयी पांच किशोरी गहरे पानी में जाने से डूबने लगी. स्थानीय नाविकों की मदद से तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं, दो बच्चियों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. घटना बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास की है. डूबने वाली बच्ची की पहचान स्थानीय रामबाबू पासवान की पुत्री कृष्णा कुमारी (14) व सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर प्रभात तारा हॉस्पिटल के समीप के रहने वाले रामबच्चन पासवान की पुत्री सोनम कुमारी (10) के रूप में किया गया है. सोनम कोल्हुआ पैगम्बरपुर स्थित अपने ननिहाल में पिछले चार साल से रह रही थी.

घाट के किनारे जुटी रही भीड़ 

नदी में बच्चियों की डूबने की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. डूबी दोनों बच्चियों के परिजनों के बीच में चीख- पुकार मच गयी. कृष्णा व सोनम की मां बार- बार बेहोश हो रही थी. बुधवार रात्रि आठ बजे तक खोजबीन के बाद भी कुछ सुराग नहीं मिला तो गुरुवार सुबह नौ बजे से फिर से एसडीआरएफ की टीम खोजबीन शुरू की. लेकिन, आठ घंटे तक खोजबीन के बाद भी कुछ जानकारी नहीं मिल पाया है. नदी के घाट के किनारे दोनों बच्चियों के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण की भीड़ जुटी रही.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

विपिन ने बचाई सोनाली की जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोल्हुआ पैगम्बरपुर मोहल्ले की पांच किशोरियां बुधवार की दोपहर तीन बजे के आसपास स्पोर्ट्सते- स्पोर्ट्सते बूढ़ी गंडक नदी में नहाने चली गयी. इसी दौरान सभी गहरे पानी में जाने से डूबने लगी. नंदनी व रौशनी कुमारी खुद से ही तैरकर नदी किनारे जाकर अपनी जान बचायी. वहीं तीनों बच्चियां गहरे पानी में उब- डूब कर रही थी. इस बीच स्थानीय लड़का विपिन कुमार तीनों बच्चियों को डूबता देखकर नदी में छलांग लगा दिया. वह सोनाली को नदी से बाहर निकाल लिया. लेकिन, सोनम कुमारी व कृष्णा कुमारी गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गयी. घटना के बाद से परिजनों में चीख- पुकार मची हुई है. अहियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. देर शाम तक बच्चियों की नदी में तलाश जारी थी.

The post मुजफ्फरपुर: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गयी पांच सहेलियां डूबी, तीन को निकाला गया सुरक्षित, दो का नहीं मिला सुराग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top