Hot News

मुजफ्फरपुर में लिफ्ट देने के बहाने फोरलेन पर लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के बागनोचा टोला स्थित पुल के समीप हाइवे पर लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान औराई के ही बेदौल के रहने वाले कृष्ण कुमार , सुमित कुमार और जीवाजोर गांव के करण कुमार के रूप में किया गया है. वहीं, दो अपराधी आनंद कुमार व छोटू कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक फाइटर व बाइक बरामद किया गया है. ये अपराधी सीतामढ़ी फोरलेन पर बेदौल ओपी के समीप लगातार राहगीरों से लूटपाट करता था. इसकी शिकायत एसएसपी सुशील कुमार से भी की गयी थी. उन्होंने इस गिरोह को पकड़ने के लिए ग्रामीण एसपी विद्या सागर को निर्देश दिया था. इसके बाद से पुलिस टीम लगातार अपराधियों के पीछे लगी थी. गिरफ्तार तीन समेत पांचों अपराधियों के खिलाफ औराई थाने में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, फरार चल रहे दो अपराधी आनंद व छोटू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

गिरोह को पकड़ने के लिए  विशेष टीम का किया गया था गठन: ग्रामीण एसपी  

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सीतामढ़ी फोरलेन पर बेदौल ओपी के समीप लगातार लूट व छिनतई की घटनाएं हो रही थी. इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक तक पहुंची थी. उन्होंने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था. औराई थानेदार राजा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बागनोचा टोला स्थित पुल के समीप एक बाइक पर बैठे तीन अपराधियों को दबोच लिया है. वहीं, दूसरे बाइक पर बैठा दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक घुमा कर भाग निकला. ये अपराधी राहगीरों को हथियार का भय दिखाकर उनके साथ फोरलेन पर लूटपाट करते थे. विरोध करने पर उनको फाइटर से मारपीट कर जख्मी भी कर देते थे. पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है.

The post मुजफ्फरपुर में लिफ्ट देने के बहाने फोरलेन पर लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, दो फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top