Hot News

मुजफ्फरपुर: रीढ़ की हड्डियों को नुकसान पहुंचा रही टीबी, डॉक्टर के पास पहुंच रहे मरीज

मुजफ्फरपुर. लंबे समय तक टीबी रहने से मरीजों की हड्डियां खोखली होने लगती है. जिसे ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है. अधिकतर मरीज को पता ही नहीं होता कि वह हड्डी की बीमारी से ग्रसित हैं. टीबी ठीक होने के बाद जब हड्डी की बीमारी से निजात नहीं मिलती तो वह हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां पहुंचते हैं. इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है जो बीमारी ठीक होने के बाद डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं. पूछने पर वह बताते हैं कि उन्हें पहले टीबी हुआ था. 

फेफड़ों को प्रभावित करता है टीबी 

डॉक्टरों की माने तो टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करते हैं. लेकिन जब बैक्टीरिया सीधे हड्डियों में फैल जाता है तो यह हड्डियों के ऊतकों को नष्ट कर देता है और गंभीर क्षति पहुंचाता है, जिससे वे खोखली और कमजोर हो जाती हैं. रीढ़ की हड्डी में संक्रमण से दर्द और तंत्रिका संबंधी समस्याएं होने लगती है. पहले इस तरह की समस्या कम थी, लेकिन अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. गंभीर टीबी वाले मरीजों की हड्डियां प्रभावित हो जाती है. इसके लिये दवाओं के साथ हड्डियों को मजबूत रखने के लिये व्यायाम की आवश्यकता होती है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

समय पर टीबी का इलाज जरूरी

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार गौतम ने कहा कि टीबी के मरीजों में हड्डियों का खोखला होना एक चिंताजनक स्थिति है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जिसमे लंबे समय तक टीबी से ग्रस्त मरीजों को हड्डियों में दर्द, फ्रैक्चर और चलने-फिरने में कठिनाई हो रही थी. इसका मुख्य कारण हड्डी का संक्रमित होना है. टीबी का समय पर और पूरा इलाज हड्डियों की इस जटिलता को रोकने के लिये जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: अररिया में शादी के दिन दूल्हा फरार, मायूस दुल्हन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

The post मुजफ्फरपुर: रीढ़ की हड्डियों को नुकसान पहुंचा रही टीबी, डॉक्टर के पास पहुंच रहे मरीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top