Hot News

मुरादपुर में देसी कट्टा और गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी वारदात टली

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुररोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक संदिग्ध युवक को हथियार के साथ दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी गांव निवासी श्याम ठाकुर का पुत्र कौशल ठाकुर के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी सौरभ कुमार झा की कपड़ा दुकान के पास ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को देखा। उसके हाव-भाव पर शक होने पर जब लोगों ने तलाशी ली तो हथियार और गोली बरामद हुई। तत्पश्चात, ग्रामीणों व दुकानदारों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और रोसड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ पीएसआई अनीश कुमार, चंदन कुमार और जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे।सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी के कहने पर हत्या की नीयत से मुरादपुर गांव पहुंचा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहसिक पहल से बड़ी वारदात होने से टल गई।

थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कौशल ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रोसड़ा थाना में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बार हथियार और कारतूस बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top