Hot News

मुर्शिदाबाद में फंदे से लटका मिला बीएलओ, परिवार ने कहा- एसआईआर के दबाव ने ले ली जान

Table of Contents

BLO Death in Bengal: पश्चिम बंगाल में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) फंदे से लटका हुआ मिला है. बीएलओ के परिवार का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम के अत्यधिक दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है. मामला मुर्शिदाबाद जिले का है. बीएलओ का शव एक प्राथमिक विद्यालय में मिला है.

पुरबा अलापुर गांव के बीएलओ थे हमीमुल इस्लाम

मुर्शिदाबाद के रानीतला थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि मृतक की पहचान हमीमुल इस्लाम (47) के रूप में हुई है. वह पैकमरी 4 कृष्णपुर ब्वॉयज प्राइमरी स्कूल में शिक्षक और खारिबोना ग्राम पंचायत के अंतर्गत पुरबा अलापुर गांव में एक बूथ पर बीएलओ थे.

सुबह स्कूल के लिए निकले, शाम तक नहीं लौटे बीएलओ

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार देर रात रानीतला थाना अंतर्गत पैकमरी 4 इलाके में स्थानीय लोगों के संज्ञान में आयी. मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हमीमुल शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आये.

BLO Death in Bengal: स्कूल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि काफी खोजबीन के बाद शनिवार रात को विद्यालय परिसर के एक कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिवार ने कहा- गंभीर तनाव में थे हमीमुल

पुलिस अधिकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और बीएलओ के रूप में अपनी दोहरी जिम्मेदारियों के कारण काम के बोझ से हमीमुल गंभीर तनाव में थे. हमीमुल के बड़े भाई फरमान-उल-कलाम ने कहा कि हाल के हफ्तों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को पूरा करने का दबाव बढ़ गया था.

भगवानगोला के टीएमसी विधायक ने कहा- जल्दबाजी में एसआईआर कर रहा आयोग

भगवानगोला के तृणमूल कांग्रेस विधायक रियाज हुसैन प्रशासन ने परिवार से मुलाकात की और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग एसआईआर प्रक्रिया में जल्दबाजी कर रहा है. इसकी वजह से बीएलओ पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

मालदा में स्त्री BLO की मौत, क्या SIR के दबाव में जा रही चुनावकर्मियों जानें? बंगाल में टीएमसी-बीजेपी आमने-सामने

बीएलओ की मौत को लेकर तृणमूल का चुनाव आयोग पर तीखा हमला

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

SIR Bengal : ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 44 हजार से ज्यादा नाम, बढ़ सकती है टेंशन

The post मुर्शिदाबाद में फंदे से लटका मिला बीएलओ, परिवार ने कहा- एसआईआर के दबाव ने ले ली जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top