Hot News

मुश्किलों से उबरकर राजपाल यादव की नई उड़ान, डिजिटल दुनिया में मचाया धमाल

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव बीते कुछ समय से निजी और कानूनी परेशानियों के चलते सुर्खियों में रहे. चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा था, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था. हालांकि इस कठिन दौर में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए और आर्थिक मदद भी की. अब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं.

यूट्यूब पर बनाया नया ठिकाना

एक्टिंग के साथ-साथ राजपाल यादव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी मजबूत करनी शुरू कर दी है. उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जहां वह अपने खास अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

1 लाख सब्सक्राइबर्स और करोड़ों व्यूज

राजपाल यादव के यूट्यूब चैनल ने बेहद कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनके चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो चुके हैं, वहीं वीडियो पर कुल व्यूज की संख्या भी ढाई करोड़ के पार पहुंच गई है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि फैंस आज भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं और उनके कंटेंट को भरपूर सपोर्ट दे रहे हैं.

फैंस का जताया दिल से आभार

इस खास उपलब्धि पर राजपाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इतनी जल्दी 100K का परिवार बनना उनके लिए बेहद खास है. साथ ही उन्होंने वादा किया कि वह आगे भी दर्शकों का इसी तरह मनोरंजन करते रहेंगे. उनका यह संदेश फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

नए सफर को लेकर उत्साहित एक्टर

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने 28 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी. अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिल रही सफलता से वह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. आने वाले समय में वह अपने फैंस के लिए और भी नए और दिलचस्प कंटेंट लेकर आने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें: खून और धूल से सना चेहरा, ‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना का पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन

The post मुश्किलों से उबरकर राजपाल यादव की नई उड़ान, डिजिटल दुनिया में मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top