नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 में रविवार को वार्ड के 100 से ज्यादा वृद्ध,दिव्यांग,विधवा, बीमार एवं जरूरतमंद नागरिकों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुसरीघरारी नगर पंचायत अपने नागरिकों के जीवन को सुविधा पूर्ण बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। आज इसकी झलक आप सभी को दिखाई पर रही है। यहां के विधायक सह मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिव्या कुमारी एवं आपके साथ खड़ी आपकी पार्षद निभा देवी के संयुक्त प्रयास से घर घर नल जल , घर घर बिजली, हर पोल स्ट्रीट लाइट, गली गली सड़क नाली जरूरतमंद को आवास सहित सभी आवश्यक सुविधा पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फणींद्र राम, वार्ड पार्षद निभा देवी, अमर कुमार, श्याम महतो,चंदर दास, मनीष कुमार, डॉ. अतीश कुमार आदि प्रमुख रूप से रहे।

