नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव स्थित एनएच 28 पर शनिवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। मृ’तक की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के रामकिशनपुर निवासी स्व. राम विलास साह के पुत्र धीरज कुमार ( 30 ) के रूप में की गई है। वह पंचायत के वार्ड पार्षद सह उप मुखिया भी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस घटनास्थल से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन अज्ञात नहीं रहा, वह एक ट्रक था जो तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि उक्त ट्रक को उजियारपुर थाने की पुलिस ने सातनपुर के निकट जब्त कर लिया है। इस घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है।

