नया विचार न्यूज सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने की। अपने संबोधन में अंचलाधिकारी ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी संवेदनशील सूचना की समय पर जानकारी मिल सके और प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पूर्व में भी सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। इस बार भी वही परंपरा कायम रखनी है। वहीं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा कि पर्व के दिन पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी और सघन गश्ती के साथ पदाधिकारी भी मुश्तैद रहेंगे। मौके पर राहुल कुमार झा, अनिल सिंह बाबा, कमलेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार महतो,मणि प्रसाद सिंह,विजय कुमार बैठा, राज कुमार प्रसाद, नसीम अब्दुल्ला सहित कई पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।