नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के मुसरीघरारी चौक पर शुक्रवार को काली पूजा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ की गई। प्राचीन परंपरा के अनुसार, यह पूजा यहां सदियों से विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां काली के दरबार में मनोकामना पूरी होने पर आस्था स्वरूप बली चढ़ाने की प्रथा यहां प्राचीन काल से चली आ रही है।
इस अवसर पर शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी बली प्रथा का पालन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक बकरों की बली दी गई। पूजा समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने मां काली से सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।