नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ चौक के निकट गुप्ता नीर के सामने से से पुलिस ने सोमवार की देर शाम शराब लदे ट्रक को जब्त किया है। उक्त ट्रक पर करीब 144 . 30 लीटर शराब लदा हुआ था। शराब के साथ ट्रक चालक एवं खलासी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बिदुपुर थाना के खरीका वार्ड 06 निवासी वीरचंद्र भगत एवं खलासी की पहचान बिदुपुर थाना के ही मोहनपुर खजबट्टा निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरपुर एलौथ के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण एक शराब लदा ट्रक पल्टा हुआ है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देखकर ट्रक का चालक एवं उपचालक भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। बाद में जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की 144.30 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त शराब को कहीं बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन उक्त जगह से शराब के साथ ट्रक एवं चालक,खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।