Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने सड़क पर पैदल जा रही एक स्त्री के साथ अभद्रता की. बताया जा रहा है कि स्त्री एक छोटे शिशु के साथ थी और उसने बुर्का पहन रखा था.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक स्त्री के पास आता है और रुकते ही अचानक उसे जबरन किस कर लेता है. इसके बाद उसने स्त्री के साथ गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की. इस अप्रत्याशित हरकत से स्त्री घबरा गई, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए युवक को पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाया. स्त्री के विरोध के बावजूद युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.
सरेआम बदतमीजी. वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है. #upnews #viralvideo #Meerut pic.twitter.com/vwsGZ2Eexh
— Aman Kumar Pandey (@AmanKum85772732) May 27, 2025
इस पूरी घटना की फुटेज इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 20 मई के आस-पास की है.
इसे भी पढ़ें: ‘धोखेबाज’ फ्रांस, राफेल डील रद्द करेगा हिंदुस्तान? जानें इसके पीछे का बहुत बड़ा कारण
इसे भी पढ़ें: साड़ी पहन लड़के ने किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर मच गया तूफान! देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा जोरदार थप्पड़! सबके सामने, देखें वीडियो
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम सुहैल बताया जा रहा है.
मेरठ से सुबह एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक लड़का पैदल जा रही मुस्लिम लड़की को Kiss करके बाइक से भाग जाता है।
शाम को पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया। ये वही सुहैल है। अगले कुछ दिन अब ठीक नहीं चल पाएगा। शायद जीवन भर राह चलती लड़कियों को Kiss करने की कोशिश न करे। pic.twitter.com/5jqnph8smH
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) May 26, 2025
The post मुस्लिम लड़की को जबरन किस कर भागा युवक, देखें वीडियो, सरेआम बदतमीजी appeared first on Naya Vichar.
