नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गावपुर स्थित फार्मेसी कॉलेज के संस्थापक राम सागर झा की मूर्ति का अनावरण किया। वहीं आयोजित सभा को भी संबोधित किया। इसके पश्चात उन्होंने गावपुर निवासी दिवंगत उमेश गिरि एवं लालबाबू गिरि के स्वजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, मुखिया महेंद्र राय, बबलू चौधरी,अनिल सिंह बाबा, पूर्व प्रमुख राम प्रवेश राय, सच्चिदानंद झा,विवेकानंद झा, कुलानंद झा, बनवारी गिरि,चंदेश्वर गिरि,ललन कुमार गिरि, विजय नंदन गिरि,बब्बन गिरि,रितेश राय, संजय कुमार राय, ताराकांत राय गौतम, कपिलदेव सहनी,इजहार अशरफ, नागराज झा, मंजू देवी सहित दर्जनों गणमान्य ने मौजूद रहे।
