Hot News

मेगा जलापूर्ति योजना से पतौड़ा पंचायत को जोड़ कर पेयजल की समस्या का हो समाधान

उधवा. प्रखंड की पतौड़ा पंचायत अंतर्गत बेलवा चौक स्थित आलम इलेक्ट्रॉनिक परिसर में रविवार को प्रभात संवाद का आयोजन किया. पतौड़ा पंचायत के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व अन्य सामाजिक लोग शामिल हुए. संवाद कार्यक्रम के दौरान पतौड़ा पंचायत में होनेवाले पेयजल की समस्या व इसका समाधान पर चर्चा की. गौरतलब हो कि पतौड़ा पंचायत में सबसे अधिक पेयजल की समस्या होती है. घनी आबादी वाला दरगाडांगा और पहाड़ गांव हैं. इन दोनों गांवों को मिलाकर तकरीबन 25 हजार से अधिक आबादी है. पतौड़ा पंचायत को उधवा प्रखंड के सबसे अधिक ऊंचा स्थल वाली पंचायत मानी जाती है. अधिक ऊंचाई होने से यहां जलस्तर नीचे चला जाता है. जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जानकारी के अनुसार पेयजल की समस्या व हर घर, नल जल उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन द्वारा चलायी जा रही मेगा जलापूर्ति योजना को उधवा प्रखंड के कई पंचायत से जोड़ा गया है. पर पतौड़ा पंचायत को जोड़ा नहीं गया है. नया विचार संवाद के दौरान लोगों ने बताया कि मेगा जलापूर्ति योजना के तहत पानी सप्लाई की पाइपलाइन को उधवा चौक होते हुए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों तक बिछाया गया है. पर उधवा चौक से सटे हुए पतौड़ा पंचायत को इससे जोड़ा नहीं गया है. पतौड़ा पंचायतवासियों को पेयजल की स्थायी समाधान के लिए मेगा जलापूर्ति योजना से जोड़ने पर चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पर अपनी अपनी राय व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मेगा जलापूर्ति योजना से पतौड़ा पंचायत को जोड़ कर पेयजल की समस्या का हो समाधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top