Hot News

मेटा की निवेश फर्जीवाड़े पर की सख्त कार्रवाई, 23,000 फेसबुक पेज और अकाउंट किए बंद

Meta Action: सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने मार्च 2025 में एक बड़ा कदम उठाते हुए 23,000 से अधिक फेसबुक पेज और खातों को हटा दिया है. ये सभी अकाउंट हिंदुस्तान और ब्राजील में निवेश धोखाधड़ी फैलाने में लिप्त पाए गए. मेटा ने यह कदम अपनी प्लेटफॉर्म सुरक्षा नीति और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया.

डीपफेक से किया जा रहा था फर्जीवाड़ा

मेटा के अनुसार, इन स्कैमर्स ने डीपफेक तकनीक (Deepfake Technology) का इस्तेमाल करके लोकप्रिय वित्तीय सलाहकारों, क्रिकेट खिलाड़ियों और व्यापारिक हस्तियों की नकली वीडियो और छवियां बनाई. इन नकली पोस्ट्स और वीडियोज के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर उन्हें फर्जी निवेश ऐप्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट्स पर लुभाया जा रहा था.

मेसेजिंग ऐप्स और फर्जी वेबसाइट्स का सहारा

फर्जीवाड़ा करने वाले इन खातों के जरिए लोगों को निवेश सलाह देने के नाम पर मेसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp पर ले जाया जाता था, जहां उन्हें फर्जी वेबसाइट्स पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता. यह एक संगठित साइबर धोखाधड़ी की रणनीति थी, जिससे हजारों लोग ठगी का शिकार बन सकते थे.

मेटा की चेतावनी और जागरूकता अभियान

मेटा ने अपने बयान में कहा, “हमने मार्च में धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में शामिल 23,000 से अधिक पेज और प्रोफाइल को हटाया है. ये प्रयास मुख्य रूप हिंदुस्तान और ब्राजील के यूजर्स को निशाना बना रहे थे.”

इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान के साथ जंग बर्दाश्त नहीं कर सकता पाकिस्तान, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने दी चेतावनी

मेटा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

मेटा ने साथ ही ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान भी शुरू किया है. इसके तहत यूज़र्स को ऑनलाइन लेनदेन और निवेश के समय फर्जी संकेतों की पहचान करने और उनसे बचने की सुरक्षा सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: जब सो रहा था पाकिस्तान, आतंकियों के ठिकाने गिरा रहा था हिंदुस्तान

The post मेटा की निवेश फर्जीवाड़े पर की सख्त कार्रवाई, 23,000 फेसबुक पेज और अकाउंट किए बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top