Hot News

मेथी में छिपा है बालों की सेहत का राज, जानें इस्तेमाल का तरीका

Hair Care Tips: बालों का झड़ना तो आजकल आम बात है. ज्यादातर घरों में आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो बालों की समस्या से परेशान हैं. खराब खानपान, धूल-मिट्टी, स्ट्रेस और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से बाल झड़ते हैं और इसकी ग्रोथ रुक जाती है. बालों की इस समस्या समाधान के लिए लोग महंगे शैंपू और तरह-तरह के ट्रीटमेंट पर भी खर्च करते हैं लेकिन यह कारगर नहीं होता है. आज हम आपको बालों की ग्रोथ बढ़ाने के घरेलू टिप्स बनाएंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होंगे. जी हां मेथी के दाने बालों की ग्रोथ के लिए कारगर साबित होता है. तो चलिए इसे लगाने का तरीका जानते हैं.

बालों में मेथी लगाने के फायदे  

मेथी दाने में कई नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो बालों की जड़ों को सपोर्ट करते हैं. ये स्कैल्प को पोषण देकर सूखापन को दूर करते हैं. मेथी का पेस्ट लगाने से सिर में खुजली भी कम होती है. इसका नियमित इस्तेमाल करने से बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं.  

कैसे बनाएं मेथी और नारियल तेल

  • इसे बनाने के लिए आधा कप नारियल तेल धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें 2 बड़े चम्मच मेथी दाने डाल दें. थोड़ी देर में रंग बदलने के बाद गैस बंद करके ठंडा होने दें और फिर छान लें.
  • मेथी के पानी के तेल को आप स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाकर 2–3 घंटे के लिए छोड़ सकते हैं.
  • यह मिश्रण जड़ों को मजबूत करने, बालों को टूटने से रोकने और बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Greasy Hair Causes: शैम्पू के बाद भी ऑयली बाल? ये 7 बड़ी गलतियां बना रही हैं आपके बालों को ऑइली

कैसे बनाएं मेथी दाना हेयर मास्क

  • 1 बड़ा चम्मच मेथी पाउडर और 4 बड़े चम्मच दही मिलाकर पतला सा पेस्ट बना लें.
  • इस पेस्ट को आप स्कैल्प और बालों में लगाकर आधे घंटे बाद शैंपू कर लें.
  • मेथी दाना हेयर मास्क बालों को मॉइस्चर देकर रूखापन कम करता है और स्कैल्प को साफ रखने में सहायता करता है.

कैसे बनाएं भीगे मेथी दाने का पानी

  • इसके लिए 2 बड़े चम्मच मेथी दाने रात भर पानी में भिगो कर रख दें.
  • सुबह उठकर आप इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें.
  • इसे आप बाल धोने के बाद या सूखे बालों में स्कैल्प पर हल्का सा स्प्रे कर लें.
  • यह पानी जड़ों तक पहुंचकर बालों को मजबूती प्रदान करता है. यह ड्राईनेस कम करके हल्की नेचुरल शाइन भी बालों को देता है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर बालों में शाइन और मजबूती नहीं है, तो बदलें ये आदतें

यह भी पढ़ें: Hair Care Mistakes to Avoid: क्या आपके भी बाल पतले और कमजोर हो रहे हैं? ये 7 हेयरकेयर गलतियां आज ही सुधारें

The post मेथी में छिपा है बालों की सेहत का राज, जानें इस्तेमाल का तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top