Hot News

‘मेरे पास चार हैं’, RCB जीती IPL 2025 तो एंकर का निशाना बनी CSK, सुरेश रैना ने दिया करारा

Suresh Raina on RCB and IPL 2025 Trophy: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया. मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देशभर में आरसीबी फैंस के बीच जश्न का माहौल है. इसी जीत को लेकर ब्रॉडकास्टर्स ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जहां सुरेश रैना के साथ उनकी टीम को लेकर मजाक किया, लेकिन रैना ने भी गजब का जवाब दिया.

एक प्रोग्राम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व स्टार बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान जब होस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ ट्रॉफी कहां गई?” इस पर रैना ने कहा कि ट्रॉफी बेंगलुरु गई ब्रो. एंकर ने फिर कहा, “नहीं नहीं मैं आपको ट्रॉफी देना चाहता हूं.” तो रैना ने बिना देर किए जवाब दिया “मेरे पास चार रखी हैं.” यह सुनते ही स्टूडियो में हंसी का माहौल बन गया और रैना की हाजिरजवाबी ने सबका दिल जीत लिया. 

CSK की IPL ट्रॉफियां

दरअसल, सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए चार बार आईपीएल चैंपियन रह चुके हैं. चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, जिनमें रैना पहली चार के हिस्सा रहे थे. गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. इसी बात को लेकर एंकर ने रैना पर चुटकी लेने की कोशिश की थी, लेकिन रैना ने अपने अंदाज में उन्हें करारा जवाब दे दिया.

सुरेश रैना का आईपीएल करियर

रैना का यह जवाब न सिर्फ मजाकिया था, बल्कि अपने शानदार करियर पर आत्मविश्वास का भी प्रतीक था. रैना आईपीएल की शुरुआत, 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा 2022 तक रहे. सुरेश रैना पहले हिंदुस्तानीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने टी20 करियर में 6000 और 8000 रन पूरे किए. वह अंतरराष्ट्रीय टी20 और चैंपियंस लीग टी20 में शतक लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय क्रिकेटर भी हैं. इसके अलावा, रैना आईपीएल इतिहास में 5000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 2025 मैचों में कुल 5528 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन है. रैना ने आईपीएल में 39 अर्धशतक और एक शतक लगाया है.

आरसीबी के लिए यह ऐतिहासिक जीत काफी खास रही. 18 साल से विराट कोहली और बेंगलुरु का इंतजार समाप्त हुआ. फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक हो गए, मैदान पर ही वे रोने लगे. हालांकि अपने इमोशंस पर नियंत्रण करते हुए कोहली ने काफी जश्न मनाया. उन्होंने इस जीत के लिए फैंस को धन्यवाद दिया.   

IPL 2025: संजीव गोएनका वाली LSG असंतुष्ट; दिग्गज पर गिरेगी गाज, टीम से हो सकता है बाहर

‘टूट गया हूं…’, RCB के जश्न में हुई मौत पर विराट कोहली और तेंदुलकर हुए भावुक, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

इश्क की पिच पर क्लीन बोल्ड हुए कुलदीप यादव, UP की लड़की के प्यार में गिरा चाइनामैन गेंदबाज

The post ‘मेरे पास चार हैं’, RCB जीती IPL 2025 तो एंकर का निशाना बनी CSK, सुरेश रैना ने दिया करारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top