Hot News

मेष राशिफल 19 जनवरी 2026: आज का सबसे बड़ा संकेत, नौकरी-बिजनेस में मिलेंगे नए अवसर

Mesh Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में है. केतु सिंह में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल.

Mesh Aaj Ka Rashifal. मेष आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्क और संतुलित बनाए रखेगा. आप भावनाओं से ज्यादा समझदारी से फैसले लेंगे. किसी बात पर आपकी चुप्पी ही आपकी ताकत बनेगी. आज आप कम बोलेंगे लेकिन आपकी बातों का असर दिखेगा. शाम के समय कोई फोन या संदेश मन को हल्का करेगा.

करियर / बिजनेस: करियर में बदलाव का ख्याल आ सकता है, लेकिन आज तुरंत नौकरी बदलने से बचें. मौजूदा काम की जगह पर आपकी मेहनत सराही जा सकती है. नया काम या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस में किसी डील पर साइन करने से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें. जोखिम से बचना ही बेहतर रहेगा. पार्टनरशिप में साफ बात करें, तभी भरोसा बना रहेगा.

रिलेशनशिप: आज परिवार में आपसी विश्वास बढ़ेगा. किसी पुराने मुद्दे या प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत हो सकती है. घर में मेहमान आने से माहौल बदलेगा और काम बढ़ेगा. आपकी समझदारी से किसी विवाद को टाला जा सकता है.

लव लाइफ: प्यार के मामले में आज हल्की नोकझोंक के साथ नज़दीकी भी बढ़ेगी. पार्टनर से बहस हो सकती है, लेकिन सही बात कहने से मामला संभल जाएगा. पुराना प्यार या क्रश अचानक संपर्क कर सकता है, इसके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल मेष राशि वालों के लिए प्रपोज करने का दिन अच्छा है, जवाब सकारात्मक मिल सकता है.

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही से परेशानी हो सकती है. बीपी वालों को गुस्से से बचना चाहिए. शुगर मरीज खानपान पर ध्यान दें. हल्की कसरत और वॉक फायदेमंद रहेगी. मोबाइल और स्क्रीन से आंखों को आराम दें. पानी ज्यादा पिएं और बेवजह की टेंशन न लें.

आज की सावधानी

फैसले जल्दबाज़ी में न लें.
बातों को दिल पर लेने से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

सोमवार होने के कारण शिवजी की उपासना करें.
सुबह शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें.
11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.
आज सफेद वस्तु या चावल का दान करें.
मन में किसी के लिए द्वेष न रखें.

नोट- यह उपाय मेष राशि वालों को मानसिक शांति, धैर्य और निर्णय शक्ति प्रदान करता है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व

Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह!

The post मेष राशिफल 19 जनवरी 2026: आज का सबसे बड़ा संकेत, नौकरी-बिजनेस में मिलेंगे नए अवसर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top