Hot News

मेहनत का फल नहीं मिल रहा? श्रीकृष्ण के इस एक श्लोक में छिपा है समाधान

Gita Updesh: हम सभी अपने जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार जी-तोड़ कोशिशों के बावजूद हमें वैसा परिणाम नहीं मिलता जिसकी हम उम्मीद करते हैं. ऐसे में मन में निराशा, गुस्सा और तनाव घर कर जाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप अपना सौ प्रतिशत देते हैं, फिर भी सफलता आपसे दूर भागती है? अगर हां, तो श्रीमद्भगवद्गीता का यह एक श्लोक आपके जीने का नजरिया बदल सकता है. कुरुक्षेत्र के मैदान में जब अर्जुन हताश थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें ‘कर्म’ का एक ऐसा सिद्धांत समझाया था जो आज के दौर में भी उतना ही सटीक बैठता है. आइए जानते हैं गीता के उस महान उपदेश के बारे में, जो आपको न केवल मानसिक शांति देगा, बल्कि सफलता की ओर ले जाने का असली रास्ता भी दिखाएगा.

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता का वह अद्भुत श्लोक

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्मयोग का मार्ग दिखाते हुए कहा था

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥

श्लोक का सरल अर्थ

इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण चार मुख्य बातें समझाते हैं

कर्म पर अधिकार: तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने पर है, उसके फल पर नहीं.

फल की चिंता त्यागें: कर्म करते समय उसके परिणाम या फल की इच्छा मन में न रखें.

कर्ता भाव से मुक्ति: खुद को कर्मों के फल का कारण न मानें (अहंकार से बचें).

अकर्मण्यता से बचाव: फल नहीं मिल रहा, यह सोचकर कर्म करना न छोड़ें (काम से जी न चुराएं).

The post मेहनत का फल नहीं मिल रहा? श्रीकृष्ण के इस एक श्लोक में छिपा है समाधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top