Table of Contents
Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है. जब गेंदबाज लुंगी एनगिडि की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई.
Mohammad Nabi ने आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया
आईसीसी ने एक बयान में कहा, नबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में है.
नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया
नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया. नबी ने आरोप और सजा स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच स्पोर्ट्सा गया था हाई वोल्टेज मुकाबला
बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला स्पोर्ट्सा गया था. मैच का फैसला दो सुपर ओवर में हुआ. अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मुकाबला बराबरी पर खत्म होने के बाद पहला सुपर ओवर स्पोर्ट्सा गया. जिसमें भी मैच टाई हो गया. फिर दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026: ये तो गजब हो गया! दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 रन से मारी बाजी
20वें ओवर का ड्रामा, रबाड़ा की नो बॉल और वाइड ने बदला गेम, जानें सबकुछ
अफगानिस्तान का पत्ता टी20 वर्ल्ड कप से लगभग साफ, प्वाइंट्स टेबल में जानें ग्रुप डी का हाल
बदकिस्मत रहे कि हम हार गए, साउथ अफ्रीका से मिली रोमांचक हार के बाद टूटे राशिद खान
The post मैदान पर अंपायर से भिड़े मोहम्मद नबी, ICC ने ठोका फाइन appeared first on Naya Vichar.